अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के सांसदों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
फोरलेन और लठियाणी-मंदली पुल को मंजूरी की रखी मांग
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में सड़कों के काम को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में राज्य बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान नए प्रोजेक्टों के जल्द को जल्द मंजूरी देने की मांग उठाई गई। इसमें 900 करोड़ की लागत से लठियाणी-मंदली ब्रिज की मांग को प्रमुखता से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया।
साथ ही बीजेपी सांसदों ने इससे पहले हिमाचल प्रदेश को मिले अन्य प्रोजेक्टों के लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक और पर्यटन को गति देने के लिए सड़क बेहद महत्वपूर्ण है।
इसी के मद्देनजर सभी बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नए प्रोजेक्टों को जल्द मंजूरी देने की मांग रखी गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और हिमाचल प्रदेश के लिए सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ विधानसभा में एनएच 503 ए पर 36/0 किलोमीटर से लेकर 42/0 पर बिहड़ू से लठियाणी के बीच में बनने वाले मिसिंग लिंक व गोविंद सागर झील पर लठियाणी-मंदली ब्रिज लागत लगभग 900 करोड़ के निर्माण की मंजूरी, ज़िला काँगड़ा में 0/0 से 15/600 रक्कड़-चपलाह-अपर भरोली-टिक्कर-शांतला रोड पर सुधार कार्यों के लिए 12.91 करोड़ रुपये की मंजूरी के लिए अनुरोध किया।
साथ ही साथ मतौर-हमीरपुर शिमला के लिए फोरलेन हाईवे की मांग, पठानकोट-मंडी हाईवे जिसे परौर तक फोरलेन किया जा रहा, उसे पूरा मंडी तक फोरलेन करने की मांग व नाहन बाईपास की मांग की।
