HNN/ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अन्दौरा में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में वीरवार रात्रि चोरी की घटना घटी। चोरों ने मंदिर परिसर की दीवार फांदकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और शिव मंदिर के आगे स्थित दान पात्रों में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ली। इस वारदात की जानकारी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
चोरी की वारदात के समय मंदिर के मेन गेट को बंद करके मंदिर के गद्दीनशीन सीता राम जी महाराज और एक अन्य भक्त सो रहे थे। चोर ने महाराज का मोबाइल भी चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जब वे उठे तो न तो मोबाइल था और न ही मंदिरों के आगे दान पात्र थे। ग्राम पंचायत लोअर अन्दौरा के प्रधान पंकज कौंडल ने बताया कि चोर द्वारा मंदिरों से चोरी किए गए दान पात्र परिसर के पीछे स्थित झाड़ियों में टूटी हुई अवस्था में मिले हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि श्री राम मंदिर में हुई चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं और काफी समय से दान पात्र खोले नहीं गए थे, इसलिए अनुमान है कि दान पात्रों में काफी नकदी थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
