Loading...

FIR / सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने का आरोप, दादा की शिकायत पर मां के खिलाफ मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR / मंडी शहर में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने के आरोप में उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बच्चे के 72 वर्षीय दादा ने पुलिस को दी शिकायत में इसे सिख धार्मिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडी/मंडी

शिकायतकर्ता ने 21 नवंबर को पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, उनका सात वर्षीय पोता मंडी के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि बच्चे की मां ने जानबूझकर उसके केश काट दिए। दादा ने इस कदम को सिख धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ बताते हुए संबंधित महिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि इस घटना से परिवार की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस ने शुरू की तथ्यात्मक जांच

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में अब सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला पुलिस की जांच के अधीन है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Topics: •