लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अपनी हार को देख नेताओं की खरीद फरोख्त की रणनीति पर कार्य कर रही भाजपा- रजनीश किमटा

SAPNA THAKUR | 25 नवंबर 2022 at 12:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, ऐसे में भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व, अभी से नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी नेता बिकने वाला नही। प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नही होगा। रजनीश किमटा ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए प्रदेश में अभी से नेताओं की खरीदफरोख्त की रणनीति पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को तो जांच एजंसियों के नाम से भी डराने का असफल प्रयास किया जा रहा है। किमटा ने कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है, जो ईवीएम में बंद है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईवीएम की निगरानी और उसकी कड़ी सुरक्षा से भी भाजपा की आपत्ति उनकी निराशा को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी इस बारे दिशा-निर्देश की स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कोई भी राजनैतिक दल स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और उसकी निगरानी करना कांग्रेस का दायित्व है, क्योंकि भाजपा की कथित नैतिकता पर अब किसी को कोई भरोसा नही है। भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है। कई राज्यों में चुनी हुई अन्य दलों की सरकारों को गिराकर नेताओं की खरीद फरोख्त से अपनी सरकार बनाई है, पर हिमाचल प्रदेश में ऐसा कुछ होने वाला नही। किमटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि देश बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरूआत हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों से होने जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]