अपने ही दोस्त को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बड़ी बात तो यह है कि युवक के दोस्तों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है।
मृतक की पहचान राजेन्द्र (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च की शाम को युवक होली मनाने के लिए बदराश स्थित अपने दोस्त निर्मल के पास गया था। इस दौरान 4 युवकों ने राजेन्द्र को लाठी व मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।
घटना के बाद राजेन्द्र की हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे परंतु घावों के ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।