Loading...

अफीम व नकदी सहित नशा तस्कर काबू, पूछताछ जारी….

Ankita • 10 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अफीम सहित नकदी काबू की है। आरोपी की पहचान सुंदर सिंह निवासी गांव फरोग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से नशा तस्कर के बारे में सूचना मिली थी कि सुंदर नशे की तस्करी करता है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर से 276 ग्राम अफीम और 69 हजार 200 रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।