Loading...

FIR / बाल कटवाने निकला 19 वर्षीय अमन शर्मा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR / बिलासपुर जिले के दधोल कलां गांव का 19 वर्षीय अमन शर्मा बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। युवक के पिता ने पुलिस थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाकर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है।

बिलासपुर/भराड़ी

पुलिस को दी शिकायत में दधोल कलां निवासी प्रेम सागर पुत्र प्रकाश चंद ने बताया कि उनका बेटा अमन शर्मा 19 अक्तूबर को बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता ने पुलिस थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Topics: •