अब एडवांस स्टेज में डिटेक्ट हो रहा टीबी, शिमला में बैठक के दौरान बोले सीएम सुक्खू
शिमला में बैठक के दौरान बोले सीएम सुक्खू, प्रदेश में मरीजों की जांच को शुरू की मॉलिक्यूलर परीक्षण विधि
HNN/शिमला
हिमाचल में मॉलिक्यूलर परीक्षण से टीबी का पता शुरुआती स्टेज में लग रहा है। राज्य सरकार ने प्रारंभिक स्तर पर ही टीबी का पता लगाने के लिए मॉलिक्यूलर परीक्षण सुविधा शुरू की है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक के मौके पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। शीघ्र ही इस सेवा का विस्तार शेष जिलों में भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के शुद्ध वातावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार टीबी उन्मूलन के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और राज्य में हर वर्ष लगभग 15 हजार टीबी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
इस बीमारी से निपटने में किए गए प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा है। इस अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीनतम चिकित्सा उपकरणों के लिए एम्स दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है।स्वास्थ्य विभाग में भरे जा रहे 2700 पदमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणी