Loading...

अब कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को बनाया हमीरपुर की योजना समिति का अध्यक्ष

Ankita • 3 Apr 2023 • 1 Min Read

कांगड़ा में सुधीर शर्मा और बिलासपुर में राजेश धर्माणी होंगे जिला योजना कमेटी के अध्यक्ष

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर की योजना समिति की कमान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बजाय अब कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को दी है।

बता दें कांगड़ा में सुधीर शर्मा और बिलासपुर में राजेश धर्माणी जिला योजना कमेटी के अध्यक्ष होंगे। धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर मंडी जिला योजना कमेटी के अध्यक्ष होंगे। योजना विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।