Loading...

अब खड़गे के हाथ कांग्रेस की कमान: सोनिया गांधी बोली- उनके सिर से बोझ उतर गया

SAPNA THAKUR • 26 Oct 2022 • 1 Min Read

मल्लिकार्जुन खड़गे आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। सोनिया गांधी ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का कामकाज भी संभाल लिया। बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपने पहले भाषण में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मेरे लिए यह काफी भावुक क्षण है कि एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर का बेटा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा, एक ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू हुई मेरी यात्रा को आप सभी ने इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसके लिए आप सभी का आभार। 

सोनिया बोलीं- पद छोड़कर राहत मिली
इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे को अध्यक्ष पद की कमान सौंपकर वे राहत महसूस कर रही हैं। उनके सिर से बड़ा बोझ उतर गया है। उन्होंने कहा- मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है, वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।