Loading...

गूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च: पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए AI का दमदार पैकेज

Shailesh Saini • 26 Aug 2026 • 1 Min Read

120x प्रो ज़ूम, एआई ट्रांसक्रिप्शन और क्रिएटर सूट से लैस नई सीरीज; कीमत ₹89,999 से शुरू

हिमाचल नाऊ न्यूज डेस्क

गूगल ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई Pixel 11 सीरीज पेश की है। दमदार कैमरा, अत्याधुनिक एआई तकनीक और वीडियो क्रिएटर्स के लिए खास फीचर्स से लैस यह सीरीज खास तौर पर पत्रकारों, व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

सीरीज में क्रिएटर सूट के तहत इनबिल्ट टेलीप्रॉम्प्टर और एडवांस वीडियो एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं। वहीं मैजिक कैप्चर वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर फ्रेम को फोटो के तौर पर सेव करने में मदद करता है। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान रिकॉर्ड की गई बातचीत को रैंबलर वॉयस एआई के जरिए टेक्स्ट में बदला जा सकता है, जिससे इंटरव्यू और समाचार तैयार करने का काम आसान होगा।

प्रो मॉडल में 120x प्रो जूम, 5x ऑप्टिकल जूम और 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कैमरा लुक्स फीचर के जरिए वीडियो शूट से पहले ही विजुअल टोन सेट किया जा सकता है।

गूगल के मुताबिक सर्कल टू सर्च, वॉयस ट्रांसक्रिप्शन और क्रिएटर सूट जैसे कई ऑन-डिवाइस एआई फीचर बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध रहेंगे। कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने की बात भी कह रही है।

भारत में Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999 रखी गई है। प्रो मॉडल्स की कीमत ₹1,19,999 से और प्रो फोल्ड की कीमत ₹1,86,999 से शुरू बताई गई है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर छूट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी उपलब्ध हैं।

Related Topics: