Loading...

अब घर बनाने के लिए खर्चने होंगे ज्यादा पैसे, निर्माण की सामग्री के बढ़े दाम

Ankita • 23 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में रहने वाले या जो लोग भी हिमाचल में घर बनाना चाहते है उनके लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बता दें अब घर बनने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्चने होंगे। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में अब भवन निर्माण की सामग्री के दाम बढ़ गए है। बता दें खासकर बजरी, रेत और ईंटों के दाम में भी वृद्धि हो गई है।

भवन निर्माण सामग्री के दामों में बढ़ोतरी की वजह से होटल, मकान और दुकानें बनाने में खासा बजट व्यय करना होगा। बता दें पांच से छह माह पूर्व पहले बजरी का टिपर 6,000 रुपए में आता था, अब 6,500 से 7,000 रुपए में मिल रहा है। रेत में भी 1,000 रुपए टिपर तक इजाफा हो हुआ है।

सड़कें बाधित होने से सप्लाई करने में भी खासी मुश्किलें हो रही हैं। समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है। सरिया के कारोबारी मनोज ने कहा कि ट्रकों की आवाजाही वक्त पर नहीं हो रही है और डीजल में बढ़ोतरी की वजह से सरिया और ईंटों के रेट बढ़े हैं। कुल्लू में छह माह पहले एक ईँट का रेट 9.50 रुपए था, जो अब 10 रुपए हो गया है।