HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में दशहरा की छुट्टियों के दौरान हाईकोर्ट बंद रहता था, जिसके चलते छुट्टियों में किसी भी मामले पर सुनवाई नहीं होती थी। लेकिन इस बार 2 दिन अदालती कामकाज होगा। जी हां, पहली बार छुट्टियों में भी हिमाचल हाईकोर्ट में अदालत लगेगी।
बता दे कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट तीन से आठ अक्तूबर तक बंद रहेगा। लेकिन 4 और 6 अक्टूबर को 2 दिन जरूरी मामलों की सुनवाई होगी। चार अक्तूबर को न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और छह अक्तूबर को न्यायाधीश सत्येन वैद्य 11 से 1 बजे तक आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





