लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सहित इन योजनाओं का लाभ ले सकेंगे कैदी, राज्यपाल ने शुरू की…

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 11:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश की जेलों में बंद कैदी अब निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और डॉक्टरों से परामर्श जैसी सात सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के नजदीक कंडा जेल में कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग की ओर से बंदियों के लिए सात नई योजनाएं शुरू कीं। 

इन सात योजनाओं में ध्यान कार्यक्रम, टेलीमेडिसिन परियोजना, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन, निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, ऑडियो लाइब्रेरी और कविता संग्रह का विमोचन शामिल है। इसके अलावा अब स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ई संजीवनी की ओर से जेलों में टेलीमेडिसिन कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। इस कार्यक्रम में बंदियों को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन परामर्श देंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्यपाल ने कहा कि उनके लिए यह भावुक क्षण है कि वह बंदियों के बीच आकर उनके कौशल को देख पाए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं सतवंत अटवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके प्रयासों से कारागार सुधार गृह में परिवर्तित हुआ है। उन्होंने कहा कि बंदियों के लिए भविष्य की नई उम्मीदें राह देख रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]