Loading...

अब पंजाब के श्रद्धालु ने मां को अर्पित किये सोने के आभूषण, बोले…

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब गुरदासपुर के एक श्रद्धालु ने मां को सोने के आभूषण अर्पित किए। पंजाब गुरदासपुर के रहने वाले श्रद्धालु कपिल पाल ने सोने के आभूषण चढ़ाए। इनका वजन लगभग 27 ग्राम 400 मिलीग्राम है।

श्रद्धालु द्वारा माँ को सोने का नेकलेस, कानों के टॉप्स, मांग टीका और नथ चढ़ाई गई। इन आभूषणों की कीमत लगभग 1,61,000 रुपए है। उन्होंने कहा कि हमारी माता के प्रति प्रगाढ आस्था है। वहीं, बीते रविवार को भी पंजाब के एक श्रद्धालु द्वारा लगभग तीन किलो चांदी का छत्र मां के दरबार में चढ़ाया था।

मंदिर सीनियर सुपरिटेंडेंट जीवन कुमार ने कहा मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को एक श्रद्धालु द्वारा दान के रूप में 27 ग्राम 400 मिलीग्राम सोने के आभूषण दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों मां के दरबार में बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं का आना-जाना काफी हो रहा है। यहां रोज मां के दरबार में कोई ना कोई श्रद्धालु मां को सोना चांदी अर्पित कर रहा है।