अब पशुओं को घर पर ही मिलेगा इलाज, शुरू होंगे मोबाइल पशु हेल्थ क्लिनिक
HNN/ शिमला
मवेशी पालकों के लिए अब एक अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने बीमार पशुओ के इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। संजीवनी परियोजना के तहत प्रदेश सरकार हिमाचल में पशुओ के घर द्वार इलाज के लिए मोबाइल हैल्थ क्लीनिक शुरू करने जा रही है।
यह सेवा जुलाई में आरम्भ की जा सकती है। फ़िलहाल सरकार इस योजना का खाका तैयार करने में लगी हुई है।विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के लिए वाहन खरीदने को टेंडर कर दिए गए हैं।
जुलाई में ये वाहन आ जाएंगे, इसके बाद मोबाइल हैल्थ क्लीनिक प्रदेश में शुरू कर दी जाएगी। जाएगी। प्रदेश के 44 ब्लॉक में मोबाइल हैल्थ क्लीनिक चलेगी।
यहां बनेगा कॉल सेंटर
परियोजना के तहत पशुधन स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न मामलों के लिए निदेशालय स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा।
यह केंद्र पशुपालकों को टेलि मेडिकल-परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी, विशेष रूप से पशुधन स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण कार्य्रम, शिकायत निवारण, प्रश्न-समाधान आदि जैसे विभिन्न पहलुओं पर व्यक्तिगत सहायता प्रदान करेगा।