Loading...

अब महंगे मसालों ने दिया महंगाई का झटका, जीरा-धनिया सहित अन्य चीजों की बढ़ी कीमत…..

By Ankita Published: 17 Apr 2023, 1:30 PM | Updated: 17 Apr 2023, 1:30 PM 1 min read

HNN/ शिमला

अमीर से लेकर गरीब की रसोई में लगने वाला जीरे का तडक़ा सोच से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। मध्यमवर्गीय तथा गरीब तबके की रसोई से तो शायद अब जीरा गायब ही हो जाएगा।

जीरे के दामों में अचानक हुई बेतहाशा वृद्धि से इसकी कीमत दोगुनी हो गई है। बात सिर्फ जीरा तक ही सीमिति नहीं है, बल्कि तडक़े में इस्तेमाल होने वाली लगभग सारी ही सामग्री अचानक महंगी हो गई है।

महंगाई भी ऐसी कि दाम बढक़र दोगुने हो गए। दुकानदारों के पास पहुंचे नए स्टॉक ने जहां उनके होश उड़ा दिए हैं, वहीं दाम सुनकर ग्राहकों की भी धुकधुकी बढ़ रही है।

शिमला के बाजारों में मसालों की कीमतों में दो हफ्ते के मुकाबले काफी बढ़ोतरी देखी जा गई है। दो हफ्ते पहले जीरा 250 से 300 रुपए किलो था। अब इसकी कीमत होल सेल में 460 और रिटेल में 500 रुपए किलो तक है।

बढ़ी मीठी सौंफ, मेथी और अजवाइन सहित अन्य मसालों की कीमत में वृद्धि होने से लोगों जेब पर बोझ बढ़ गया है। लाल मिर्च साबुत और पाउडर 200 रुपए किलो से बढ़कर 400 रुपए तक पहुंच गया है।

सूखे धनिये के दामों में भी उछाल आया है। दो हफ्ते पहले धनिया 160 रुपए किलो था। अब इसकी कीमत 250 रुपये तक पहुंच गई है। 80 रुपए किलो में बिकने वाली न्यूट्री 200 रुपए किलो में बिक रही है। अजवाइन अब 250 रुपए किलो तक पहुंच गई है।

                 दो हफ्ते पहले दाम    अब

मीठी सौंफ 150-200 350-400
सूखा धनिया 140-160 200-250
जीरा 200-300 460-500
मेथी 60-80 80-100
अजवाइन 150-200 200-250
लाल मिर्च 150-200 350-400