अब रफ्तार पकड़ेगी हिमाचल की तीन बड़ी रेल परियोजनाएं, मिले इतने करोड़…
HNN / शिमला
अभी हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट जारी किया था, जिसमें हिमाचल की तीन बड़ी रेल परियोजनाओं को सौगात मिली है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की तीन बड़ी रेल परियोजनाओं को 1,902 करोड रुपए का तोहफा मिला है। इसमें सबसे अधिक बजट भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन को 1,000 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी को 450 करोड़ और नंगल-तलवाड़ा रेललाइन के लिए 452 करोड़ का बजट मिला है।
बजट मिलने के बाद इनके निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। बता दे कि पिछले बजट से इस बार प्रदेश की रेल परियोजनाओं के लिए 400 करोड़ ज्यादा मिले हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन को पिछली बार केंद्र सरकार ने 420 करोड़ के बजट का प्रावधान किया था, लेकिन इस बार 1,000 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया।