Loading...

अब हिमाचल के सभी स्कूलों में इस एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी….

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालयों के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की रियल टाइम अटेंडेंस लेना जरूरी है। इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र ने स्मार्ट उपस्थिति मोबाइल एप को लॉन्च किया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों में अगले महीने से स्मार्ट उपस्थिति एप से विद्यार्थियों की हाजिरी लगेगी।

इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र ने राज्य, जिला स्तर पर डैश बोर्ड तैयार किए हैं, जिसमें स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का डाटा राज्य, जिला स्तर पर ऑनलाइन अधिकारी देख सकते हैं। स्कूली बच्चों का डाटा यू-डाइस पर अपडेट किया जा रहा है।

प्रदेश में निजी स्कूलों समेत करीब 14 लाख बच्चों का डाटा इस पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें से 9 लाख बच्चों डाटा अपडेट हो चुका है। बाकी बच्चों का डाटा भी इसी माह के अंत तक अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षकों की ट्रांसफर और छात्रों की माइग्रेशन का डाटा भी यू-डाइस पर अपडेट होगा।