Loading...

अभी सुरंग में ही गुजारने पड़ेंगे मजदूरों को दो से तीन दिन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ankita • 25 Nov 2023 • 1 Min Read

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें अंदर टूटी मशीन की ब्लेड को काटकर बाहर निकालने का काम जारी है, जिसमें कल तक का समय लग सकता है।

इसके बाद टनल में मशीन के बजाय केवल मैन्युअल काम होगा। जिसमें 24 घंटे तक का समय लगेगा। यानी अगले दो से तीन दिन मजदूरों को सुरंग के अंदर ही इंतजार करना होगा। जानकारी के मुताबिक, यह 41 मजदुर दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद है। बता दें कि रेस्क्यू का आज 14वां दिन है।

प्रशासन द्वारा इन 41 मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य जोरों-शोरों से चला हुआ है। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं।