लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अमर शहीद समीर के स्मृतिस्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, 39 राष्ट्रीय राइफल…

PRIYANKA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 2:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

अमर शहीद समीर के पैतृक गांव राजपुर स्थित शहीदी स्थल पर शनिवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव के सदस्यों ने अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद समीर 3 ग्रिनेडियर में भर्ती हुए थे और 2002 में 39 राष्ट्रीय राइफल के अंतर्गत जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सुरनकोट में तैनात थे। 05 मार्च 2002 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सिपाही समीर वीरगति को प्राप्त हुए।

वर्तमान में शहीद समीर के परिवार में उनकी माता कमला देवी व सेना से सेवानिवृत्त उनके बड़े भाई अमित कुमार व उनकी पत्नी है। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही समीर के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है। इस मौके शहीद की माता कमला देवी व भाई अमीत कुमार ने स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया और वहां उपस्थित सभी लोगों ने शहीद समीर की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद समीर अमर रहे के नारे लगाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र की तरफ से केदार सिंह ने उपस्थित सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की तथा देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की। इस मौके पर शहीद समीर की माता कमला देवी व भाई अमित कुमार, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अश्विनी कुमार, सरोज देवी तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से कोशाध्यक्ष तरुण गुरंग, मीडिया प्रभारी सवर्णजीत, अमित, केदार सिंह, गुरदीप, निर्मल सिंह, संदीप व स्थानीय ग्रामवासी तथा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]