HNN/ हमीरपुर
बीते 19 जून को जिला हमीरपुर के मट्टनसिद्ध से ट्रक नंबर “एचपी 38 डी 3552” की चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना 20 जून को ट्रक मालिक निशांत धतवालिया निवासी गांव दख्योरा तहसील व जिला हमीरपुर ने थाना में दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई थी। तहकीकात करने व सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि ट्रक चोरी के तार पंजाब से जुड़े हुए हैं।
इसी सिलसिले में सदर थाना पुलिस टीम पंजाब रवाना हो गई थी और पिछले कुछ दिनों से वही डेरा डाले हुए थी और पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी और उन्होंने चोरी हुआ ट्रक पंजाब के जिला अमृतसर से बरामद कर लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही ट्रक चोरी करने के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी और ट्रक को बरामद भी कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी के आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





