राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अनुष्ठान में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 51 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग में 22 हजार 825 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
अयोध्या जिला प्रशासन ने बताया कि पार्किंग के लिए किसी को भटकना न पड़े, इसके लिए पार्किंग स्थलों को गूगल मैप पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं पार्किंग स्थलों को वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य मेहमानों के लिए भी रिजर्व किया गया है।
पार्किंग को वायरलेस और पीएस सिस्टम से लैस किया गया है। अयोध्या के रामपथ और भक्ति पथ पर बनाए गए 6 पार्किंग स्थल वीवीआईपी मेहमानों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यहां 1225 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। धर्म पथ और परिक्रमा पथ पथ पर भी 9 जगह पार्किंग स्थल डेवलप किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह भी वीआईपी के लिए रिजर्व हैं। यहां 10 हजार से अधिक वीआईपी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पुलिस फोर्स के लिए एनएच-27 में 8 पार्किंग स्थल रिजर्व हैं। यहां दो हजार से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन पार्किंग स्थल की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




