Loading...

अरविंद केजरीवाल पर लगा खालिस्तान समर्थकों से फंड लेने का आरोप

Ankita • 6 May 2024 • 1 Min Read

दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल के खिलाफ की एनआईए जांच की सिफारिश

पहले से ही जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली के एलजी ने ईडी-सीबीआई के बाद अब एनआईए जांच की सिफारिश की गई है। इसको लेकर एलजी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

इसमें केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंड लेने का आरोप लगाया गया है। केजरीवाल पर 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एनआईए जांच की सिफारिश की है।

दरअसल, एलजी वीके सक्सेना को विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे।

इसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री से एनआईए जांच की सिफारिश की है। इसमें कहा गया है कि चूंकि शिकायत एक मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है और एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से प्राप्त राजनीतिक फंडिंग से संबंधित है तो ऐसे में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फोरेंसिक सहित पूरी तरह जांच की जरूरत है।