चाढ़ना में आज होगा अंतिम संस्कार
HNN/संगड़ाह
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगड़ाह विकास खंड इकाई के अध्यक्ष 39 वर्षीय चंद्रमणि वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। चंद्रमणि वर्मा लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2005 में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में ले जाया गया, जहां से चिकित्सको ने उन्हें संगड़ाह अस्पताल के लिए रेफर किया। संगड़ाह अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार प्रातः संगड़ाह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। आज पैतृक गांव चाढ़ना में इनका अंतिम संस्कार होगा।
चंद्रमणि के पिता जगत सिंह पहाड़ियां भी कर्मचारी संगठन के नेता रहे तथा भाजपा रेणुकाजी मंडल उपाध्यक्ष भी रहे थे। सिरमौर जिला के लोक निर्माण विभाग उपमंडल कार्यालय हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत चाढ़ना निवासी चंद्रमणि वर्मा के अकस्मात निधन पर जिला भाजपा प्रवक्ता एवं सूचना जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक मेलाराम शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय हरिपुरधार में कार्यरत चंद्रमणि वर्मा एक ईमानदार, निष्ठावान और मेहनतकश कर्मचारी थे और संगड़ाह विकास खंड राजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नाते वह सब का दुख दर्द बांटने में हमेशा तत्पर रहते थे।
मेलाराम शर्मा ने बताया की चंद्रमणि वर्मा एक नेक दिल इंसान थे और इस तरह अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण 39 वर्ष की कम उम्र में उनके निधन से न केवल लोक निर्माण विभाग ने एक कर्मठ कर्मचारी खो दिया है अब अपितु रेणुका क्षेत्र को भी भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परमपिता परमेश्वर से उनके परिजनों को इस अपूरणीय शक्ति को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि, चंद्रमणि वर्मा का बतौर सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन मे अग्रणी भूमिका में रहे तथा वर्तमान में एनपीएस संघ तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक संगड़ाह के अध्यक्ष थे। चंद्रमणि अपनी पीछे 66 वर्षीय माता रेवती देवी, 38 वर्षीय पत्नी प्रोमिला वर्मा, 14 वर्षीय पुत्री वंशिका व 11 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए। उनके इस अकस्मात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group