पक्का टैंक क्षेत्र में मंदिर जाते समय महिला पर कुत्ते का हमला, मामला दर्ज
नाहन के पक्का टैंक क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला पर पालतू कुत्ते द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन/पक्का टैंक
मंदिर जाते समय हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की शाम करीब 5 बजे नीलम पत्नी राजकुमार निवासी सुंदर बाग कॉलोनी अपने पति के साथ पक्का टैंक स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने जा रही थीं। मुख्य गली में एक महिला द्वारा घुमाए जा रहे कुत्तों में से एक सफेद रंग के कुत्ते ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया और काट लिया।
अस्पताल में कराया गया उपचार
घटना के तुरंत बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर ले जाते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।