Loading...

राजगढ़ के कुंथल धार में कार खाई में गिरी, नेपाली दंपती की मौत, चालक गंभीर घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Feb 2026 • 1 Min Read

राजगढ़ उपमंडल के कुंथल धार क्षेत्र में देर रात एक कार दुर्घटना में नेपाली दंपती की जान चली गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका शिमला में उपचार जारी है।

राजगढ़/कुंथल धार

देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात मारुति कार (HP-16A-5019) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे रणवीर सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा और तुरंत स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया।

दो की मौत, चालक गंभीर

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कार में सवार एक नेपाली महिला, एक नेपाली पुरुष और स्थानीय युवक अमन पुत्र सुखराम निवासी कुंथल घायल अवस्था में मिले। बताया गया कि वाहन अमन चला रहा था।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां रास्ते में नेपाली महिला और पुरुष की मृत्यु हो गई। चालक अमन का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगामी कार्रवाई जारी है।