Loading...

अलग-अलग क्षेत्रों से अफीम, चिट्टा और चरस सहित तीन युवक किए गिरफ्तार

PARUL • 17 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से अफीम, चिट्टा और चरस सहित तीन युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पहला मामला बंजार के देहुरी क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने देहुरी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक से 125 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान रवि गांव मोहल्ला, तहसील रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सैंज में एक युवक से 90 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंद्रसेन, गांव बलाहण, सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

वहीं तीसरा मामला पतलीकूहल का है जहां पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक युवक को 6 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकेश शर्मा निवासी त्रांबली, कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।