HNN/ चंबा
जिला चंबा के भटियात क्षेत्र में एक अविवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। यहां महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
हालांकि अभी तक महिला के आत्महत्या किए जाने के कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया है परंतु बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी के दायरे में आने वाले गांव टुंडी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने घर पर पड़ी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group