Loading...

अवैध खनन और ब्लास्टिंग के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

PARUL • 5 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने गड़सा वैली के ज्येष्ठा इलाके में अवैध खनन और ब्लास्टिंग करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर बीएनएस एक्ट, वन अधिनियम और माइनिंग एंड मिनरल्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया कि कुछ लोगों ने पहाड़ में सुरंगें बनाकर अवैध खनन किया और ब्लास्टिंग की। जांच में पता चला कि आरोपी सरकारी अनुमति के बगैर गड़सा स्टोन निकाल रहे थे और बेच रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान जोगराज, भूपेंद्र और नरेश के रूप में की है। मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।