Loading...

अवैध खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर चालक, वूसला जुर्माना

PARUL • 2 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में कंगेहण गोसदन के पास ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर चालक पकड़े गए हैं। जिन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 15,300 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

बता दें कि यह कार्यवाही एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर के नेतृत्व में हुई है। जब वह सुबह करीब 10:30 बजे अचानक ब्यास नदी के किनारे पहुंच गए।

एसडीएम को वहां देख तीनों ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। लेकिन उन्होंने तीन ट्रैक्टरों को मौके पर ही दबोच लिया और उनसे 15,300 रुपए जुर्माना वसूल किया।

इसके अतिरिक्त ब्यास के किनारे एक व्यक्ति की ओर से की गई अवैध डंपिंग पर 15 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अभिषेक भास्कर, एसएचओ लंबागांव प्रेम पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।