लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना

PARUL | 22 सितंबर 2023 at 3:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/श्रीरेणुकाजी

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन के मामलों को पकड़ने में प्रदेश पुलिस कामयाबी हासिल कर रही है। पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे खनन माफियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। मामला जिला सिरमौर का है जहां श्रीरेणुकाजी की पुलिस टीम ने ददाहू में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों से मौके पर ही 9,000 रुपए का जुर्माना वसूला है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक गिरि नदी से रेत ले जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके दोनों ट्रैक्टर को रोका और दोनों ट्रैक्टर चालकों से 4500-4500 रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई। बता दें कि चालकों को जुर्माना राशि प्राप्त करने के बाद ही छोड़ा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रणजीत राणा एसएचओ श्रीरेणुकाजी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के प्रति पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है। खनन माफियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]