अवैध खनन करते पकड़े 5 ट्रैक्टर, 95,080 रुपए वसूला जुर्माना
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने नवादा, मतरालियों और यमुनापुल के पास अवैध खनन करते 5 ट्रैक्टर पकड़े है।
विभाग द्वारा सभी से मौके पर 95080 रुपए जुर्माना वसूल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग को संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी।
जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने नवादा, मतरालियों और यमुनापुल के पास दबिश दी।
इस दौरान अवैध खनन में जुटे 5 ट्रैक्टरों को टीम ने पकड़ा गया। इनसे 95080 रुपए जुर्माना वसूला है। डीएफओ ऐश्वर्य राज ने मामले की पुष्टि की है।