Arrest / कांगड़ा में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
Arrest / कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव बुधवार रात कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांगड़ा
मामला थुरल क्षेत्र की धमणलाहड़ पंचायत के ढौरयां दा लाहड़ गांव का है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रानी देवी, पत्नी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रानी देवी की शादी करीब चार वर्ष पहले मनजीत सिंह से हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है। बुधवार रात उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई नीरज कुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति मनजीत सिंह के साथ उसकी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद होगी।