Loading...

अवैध खनन करते हुए पकड़े जेसीबी सहित तीन वाहन, जुर्माना भी वसूला

PARUL • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के खिलियां गांव में अवैध खनन करती एक जेसीबी और दो टिपर को पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर ही खनन करते तीनों वाहनों के चालकों से 80 हज़ार रुपए की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सुचना दी गई थी कि खिलियां पंचायत में अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके चलते विजयपाल सिंह चौकी प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ अवैध खनन होने वाली जगह पर जा पहुंचे और मौके पर ही अवैध खनन करने वाले वाहनों को पकड़ लिया। खनन करते हुए वाहनों पर 80 हज़ार का जुर्माना लगाया गया जिसके बाद खनन करने वाले लोगों में तहलका मच गया।

बता दें कि यह खनन माफियों द्वारा पुलिस पर नज़र रखी जाती थी। जैसे ही पुलिस चौकी से कोई गाड़ी किसी काम के लिए जाती है तो खनन माफिया पहले ही खनन करने वालों लोगों को सतर्क कर देता था और पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से भाग जाते थे।

डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की और बताया कि बीबीएन में सभी नालों पर पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी खनन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों ने यह काम बंद किया तो पुलिस को इनके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाना पड़ेगा।