कालाअंब में B-Pharmacy छात्र को फोन कर कॉलेज से बाहर बुलाया, कार से पहुंचे 4-5 लोगों पर मारपीट का आरोप
कालाअंब स्थित हिमालयन कॉलेज में B-Pharmacy की पढ़ाई कर रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसे कक्षा से कॉलेज के बाहर बुलाया गया। बाहर पहुंचने पर एक कार में आए चार से पांच अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस थाना कालाअंब ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरमौर/कालाअंब
अज्ञात नंबर से आया था फोन
राघव शर्मा निवासी गांव खदरी, डाकघर बिक्रमबाग, नाहन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है। वह हिमालयन कॉलेज कालाअंब से B-Pharmacy की पढ़ाई कर रहा है। शिकायत के मुताबिक शाम करीब 4:40 बजे राघव के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कक्षा से बाहर हिमालयन कॉलेज के बाहर आने के लिए कहा।
Swift Dzire से पहुंचे थे 4-5 लोग
राघव का आरोप है कि जब वह कॉलेज के बाहर पहुंचा तो वहां Swift Dzire कार में चार से पांच अज्ञात व्यक्ति आए हुए थे। शिकायत के अनुसार इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हमलावरों की पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस थाना कालाअंब ने छात्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।