Loading...

अवैध खनन पर अंकुश : सघन अभियान शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

अवैध खनन की सूचना व्हाट्सएप नंबर , फोन या ईमेल के माध्यम से साझा करें होगी कार्यवाही

उद्योग विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। निदेशक डॉ. यूनुस ने बताया कि इस पहल में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 08988500249, फोन नंबर 0177-2990575 या ईमेल पर साझा की जा सकती हैं। शिकायतों के साथ स्थान के भौगोलिक निर्देशांक, फोटो या वीडियो जैसे साक्ष्य उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।

यह अभियान न केवल अवैध खनन पर रोक लगाएगा, बल्कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा।