अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदा मरीज़, मौके पर मौत

By Ankita Published: 12 Jun 2023, 11:19 AM | Updated: 12 Jun 2023, 11:19 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी ,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हालाँकि मरीज ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें मृतक खराहल घाटी के पौडूशाड का रहने वाला था। पुलिस ने मरीज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की के लिए भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार मरीज पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती था। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की आज सुबह वह उठकर अस्पताल की पांचवी मंजिल पर गया और खिड़की से छलांग लगा दी।

घटना के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी, जिसके बाद जब डॉक्टरों ने उसे चेक किया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।