Loading...

अस्पताल से फरार हुआ चरस तस्कर, तलाश में जुटी पुलिस

PARUL • 6 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से फरार हो गया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (40), निवासी मकान नंबर 13, वार्ड नंबर 17, गुरु गोविंद सिंह नगर, होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें आरोपी संदीप कुमार को पुलिस ने भुंतर थाना के तहत 16 जनवरी को 1 किलो 106 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। आरोपी अब न्यायिक हिरासत में चल रहा था। उसे दिक्कत के कारण अस्प्ताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान रविवार रात करीब 3:30 बजे आरोपी मौका देखकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने आरोपी के भागने की सूचना संबंधित थानों को देकर नाकाबंदी कर दी है। फरार आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें बना दी हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।