Loading...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 10 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बता दे आरोपी ने महिला के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या को अंजाम दिया है। महिला की पहचान रीना (49) पत्नी बरिया राम सांधल डाकघर तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान राजेश सिंह (40) देहा की ग्राम पंचायत नाहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, राजेश और रीना की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने तैश में आकर महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा रीना को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि सिद्धार्थ शर्मा डीएसपी ठियोग ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।