Loading...

आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में छाए करियर अकादमी नाहन के विद्यार्थी

Ankita • 18 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में एक बार फिर से करियर अकादमी नाहन के छात्रों ने अपनी काबलियत का प्रदर्शन किया है। इस बार अकादमी के 2 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। आईआईटी-जेईई एडवांस में विनय ने अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में 290वां जबकि तनिष्क ने 7600वां रैंक प्राप्त किया है।

इसके अलावा हाल ही में करियर अकादमी के 16 छात्रों रुश्दा, पायल, सुषमा, रमा आर्य, केसर नवल, अनुष्का, प्रियांशु, रजनी, वान्या, अंशप्रीत, अर्पिता, कशिश, प्रेरणा, निहाल, अक्षर, रीतिका ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीँ, छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के स्टाफ, अभिभावकों व अकादमी के श्रेष्ठ प्रबंधन को दिया है।

करियर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी, समन्वयक मनोज राठी, ललित राठी व प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अकादमी के विद्यार्थी हर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। यह संस्थान हमेशा ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्प रहा है।