Loading...

Results / हमीरपुर में पोस्ट कोड 25005 प्रूफ रीडर भर्ती का परिणाम घोषित, 28 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Results : प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 25005 प्रूफ रीडर (प्रशिक्षु) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 को आयोग परिसर में आयोजित की जाएगी।

हमीरपुर

प्रूफ रीडर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 25005 प्रूफ रीडर (प्रशिक्षु) के दो पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 5 जून 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने बताया कि परिणाम अनुमोदित पुरस्कार सूची और निर्धारित चयन अनुपात के अनुसार तैयार किया गया है। इन पदों के लिए मांग नियंत्रक, मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा भेजी गई थी।

189 आवेदन, 50 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए, जिन सभी अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया गया। इनमें से 50 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 139 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल छह अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

28 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 28 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक एवं पात्रता संबंधी दस्तावेज, उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों के दो सेट, एक वैध पहचान पत्र तथा डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी।

अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा दूसरा अवसर

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा तथा इसके लिए अलग से कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती परीक्षा का परिणाम भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hprca.hp.gov.in पर देखा जा सकता है।

Related Topics: