Loading...

आईएएस हेमराज बैरवा होंगे हमीरपुर के नए उपायुक्त, सुक्खू सरकार ने जारी की अधिसूचना

Ankita • 1 Apr 2023 • 1 Min Read

आईएएस सुदेश कुमार मोखटा को नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक का सौंपा अतिरिक्त जिम्मा

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक आईएएस हेमराज बैरवा को हमीरपुर का उपायुक्त बनाया है। हमीरपुर जिला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है। सुक्खू सरकार ने शनिवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एडीसी जितेंद्र सांजटा को उपायुक्त हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। उपायुक्त देवश्वेता बनिक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पद रिक्त हो गया था। आईएएस हेमराज बैरवा एनएचएम के मिशन डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह किन्नौर जिला में भी डीसी रह चुके हैं।

आईएएस सुदेश कुमार मोखटा को नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। मुख्य सचिव के ओएसडी आईएएस शुभकरण सिंह को हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

22 मार्च को कार्मिक विभाग की ओर से 2007 बैच के एचएएस अधिकारी जितेंद्र सांजटा को आगामी आदेशों तक उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया था। आईएएस ललित जैन को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।