Loading...

आईएनआई-सीईटी की परीक्षा में अर्की की डॉ. राशि गुप्ता ने हासिल किया 338वां रैंक

PARUL • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की रहने वाली डॉ. राशि गुप्ता ने आईएनआई-सीईटी की परीक्षा में 338 वां रैंक हासिल किया है। डॉ. राशि गुप्ता ने जहां देशभर में 338 वां रैंक हासिल किया तो वहीं हिमाचल में अव्वल स्थान पाया है।

राशि गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक से 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। राशि के पिता राजेश गुप्ता सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक हैं जबकि माता गृहिणी हैं। उनके पिता ने बताया कि राशि का बचपन से ही चिकित्सक बनने का सपना था। बता दें कि यह परीक्षा एमबीबीएस पास करने के पश्चात एमडी के लिए आयोजित की जाती है।

परीक्षा को पास करने वाले डॉक्टर्स को देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों जैसे एम्स, पीजीआई, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी व एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु में प्रवेश मिलता है। राशि गुप्ता की इस उपलब्धि से परिजनों में ख़ुशी का माहौल है।