Loading...

आईजीएमसी में चोर गिरोह सक्रिय, मरीजों और तीमारदारों को बना रहे निशाना

SAPNA THAKUR • 7 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में इन दिनों चोर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। कभी यह मरीजों की जेब पर हाथ साफ कर रहे हैं तो कभी सोए हुए मरीजों के तीमारदारों के मोबाइल फोन व नकदी को निशाना बना रहे हैं। बता दें कि चंद रोज पहले भी आईजीएमसी में पर्ची बना रहे एक व्यक्ति की जेब से शातिर ने पर्स निकाल लिया था जिसमें हजारों की नकदी थी। हालांकि, लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

पिछले माह भी यूपी निवासी एक चोर ने आईजीएमसी से एक महिला का एटीएम और पैसे चुराए थे। हालांकि उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी साल अब तक पुलिस के पास आईजीएमसी में हुई चोरी की कई शिकायतें पहुंच चुकी है जिसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जबकि अभी भी यहां चोर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है जो कि लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर रहे हैं। वही आईजीएमसी में चोर गिरोह के सक्रिय होने से लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

चोर वार्डो के बाहर सोने वाले मरीजों के तीमारदारों का सामान उड़ा रहे है। उधर, चोर गिरोह के सक्रिय होने से पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में आईजीएमसी प्रशासन को भी आगाह किया है कि वे मरीजों और उनके परिजनों को जागरूक करें।