आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सरकार नीतिगत फैसला लेगी- डिप्टी सीएम
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सरकार नीतिगत फैसला लेगी। इस संबंध में कैबिनेट सब कमेटी का निर्णय आना है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का किसी का पीएफ काटा, किसी का नहीं। 100 दिन पहले ही भाजपा को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है।
आउटसोर्स के बारे में नियम 67 विपक्ष को तब याद आया, जब सत्र के तीन दिन बचे हैं। सारा कामकाज ठप कर ऐसे विषय को लिया जाता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय इसी बजट में 750 बढ़ाई है।