Loading...

आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं खत्म करने पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Ankita • 4 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। बता दें विपक्ष ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों का अनुबंध खत्म होने पर हंगामा किया।

विपक्ष ने आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं खत्म करने पर सदन में हंगामा और नारेबाजी की। मामले पर विपक्ष ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया और सारा काम रोककर चर्चा मांगी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

विपक्ष के सदन से बाहर जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि इस तरह का आचरण नियमों के खिलाफ है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भविष्य में इस तरह का आचरण नहीं करने की चेतावनी जारी की है।