आख़िरकार दो दिन बाद बड़े ट्रकों व भारी वाहनों के लिए खुला कालका-शिमला एनएच

TRUCK-1.jpg

HNN/ सोलन

जिला सोलन में आख़िरकार दो दिन आज वीरवार को सुबह आठ बजे बाद बड़े ट्रकों व भारी वाहनों के लिए कालका-शिमला नेशनल हाईवे खुल गया है। वहीं लगातार तीसरे दिन दूध, ब्रेड शिमला तक नहीं पहुंच सका। बता दें कि बीते शनिवार से ही प्रदेश भारी में बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश से प्रदेश में जगह जगह अभी तक भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है।

भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो जाने पर वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं 2 दिन पहले कालका-शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद हो गया था। परन्तु अब दो दिन बाद बड़े ट्रकों और भारी वाहनों के लिए हाईवे खुल गया है। जिससे कि ट्रक चालकों ने भी राहत की सांस ली है। दो रातें चालकों ने ट्रक में ही बिताई है। अब हाईवे खुलने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं का सामान लेकर आ रहे ट्रक भी हिमाचल आ सकेंगे।

तंबूमोड़ से ट्रकों की आवाजाही करवाने के लिए कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया गया। इसके चलते रात 9 से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। लेकिन इसी बीच फिर तंबूमोड पहाड़ी से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे बाधित रहा। हालांकि कंपनी की ओर से मलबा हटाकर हाईवे को सुचारू किया गया। इसके बाद 12 बजे तक कुछ छोटे वाहनों को निकाला गया। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हुई। इस कारण रात 12:15 बजे हाईवे पर पूर्णतया वाहनों की ब्रेक लग गई।