आखिर शिमला नगर निगम पर हुआ कांग्रेस का कब्जा 24 सीटें कांग्रेस, 9 भाजपा, और…
वार्ड नंबर 22 के विनीत शर्मा भारी मतों से विजयी, ओपी ठाकुर बोले…
HNN/ शिमला
नगर निगम शिमला के चुनाव में वार्ड नंबर 22 शांति विहार से कांग्रेस उम्मीदवार विनीत शर्मा 705 वोटों के मार्जिन से विजय घोषित हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार विनीत को 1118 मत पड़े, जबकि भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र शर्मा को मात्र 413 वोट ही डल पाए।
बता दें कि इस वार्ड की जिम्मेवारी प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर को दी गई थी। ओपी ठाकुर ने इस जीत को लेकर खुशी जाहिर करते हुए अपनी पूरी टीम की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बधाई भी दी है।
गौरतलब हो कि हिमाचल नाउ न्यूज़ ने अपना चुनावी विश्लेषण 24 और 25 सीट कांग्रेस की निकाली थी। तथा भाजपा की 7 सीटें। जिसमें 2 सीटें हमने सीपीआई की बताई थी। इस प्रकार हिमाचल नाउ न्यूज़ के द्वारा की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग के आधार पर 24 सीटों पर कांग्रेस तथा भाजपा ने साथ में 2 सीटों की बढ़ोतरी करते हुए 9 सीटों पर और एक सीट सीपीआईएम को गई है।
