Loading...

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कल दिल्ली में रणनीति बनाएगी कांग्रेस

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

हिमाचल के मुख्यमंत्री सहित यह 33 नेता होंगे शामिल……

HNN/ शिमला

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 27 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस हाईकमान ने सत्ता-संगठन के 33 नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू अनाडेल हैलीपैड से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और रात्रि विश्राम हिमाचल सदन में होगा।

कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव की स्ट्रैटेजी तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों व सी.पी.एस. के साथ ही पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्षों सहित अन्य नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इस बैठक के माध्यम से हाईकमान सत्ता-संगठन को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश देगा, साथ ही सत्ता-संगठन के तालमेल को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले भी बैठक में लिए जा सकते हैं।

यह नेता जाएंगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा, सीपीएस किशोरी लाल, आशीष बुटेल, राम कुमार, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर व मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक एवं सचिव एआईसीसी सुधीर शर्मा व आरएस बाली, विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी व रामलाल ठाकुर, प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा भी शामिल हैं।